Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के दिए टिप्स

By
On:

खबरवाणी

छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के दिए टिप्स

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। थाना सारणी क्षेत्र अंतर्गत “SAFE CLICK–2026” साइबर जागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारणी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, QR स्कैम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई। साथ ही जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, आरक्षक मोहित भाटी, महिला आरक्षक लक्ष्मी, महिला आरक्षक वर्षा एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिला पुलिस बैतूल द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और “सोचें • समझें • फिर क्लिक करें” संदेश को अपनाने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News