खबरवाणी
फर्जी स्टाम्प से बोलेरो बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। पुलिस ने फर्जी स्टाम्प एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बोलेरो वाहन की धोखाधड़ी पूर्वक बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-39-सी-3231 एवं फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दीपक नागवंशी निवासी ग्राम कतिया कोयलारी ने अपनी बोलेरो वाहन विक्की बारपेटे निवासी पाथाखेड़ा को किराये पर दी थी। आरोपी ने फरियादी के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वाहन को निर्मल मंडल निवासी धरमपुर, थाना चोपना को बेच दिया।
मामले में थाना सारणी में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 318(4), 316(2), 319(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया, जिसमें आगे चलकर धारा 336(3) एवं 338 बीएनएस भी जोड़ी गई।
पुलिस ने आरोपी विक्की बारपेटे पाथाखेड़ा, दिवाकर यादव शोभापुर कालोनी एवं निर्मल मंडल धरमपुर, चोपना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक सुभाष मंडलोई, महेश भलावी, आनंद कसोटिया एवं साइबर सेल के दीपेन्द्र सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन अथवा संपत्ति खरीदते समय दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें।





