Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 5 नकाबपोश युवक  

By
On:

खबरवाणी

घर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 5 नकाबपोश युवक

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। बगडोना स्थित रेस्क्यू कॉलोनी में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा थाना पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक राहुल धुर्वे निवासी रेस्क्यू कॉलोनी, क्वार्टर नं. 173 ने बताया कि वह 7 से 12 दिनांक तक छः दिन तक ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। 12 की शाम करीब 6 बजे पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी गायब थे।

 

चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र चांदी के आभूषण बैंक से निकाली गई करीब 3-4 हजार रुपये नगदी गायब थे

घटना का फुटेज पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें पांच युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। सभी ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा है और चोरी कर घर से भागते नजर आ रहे हैं।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News