खबरवाणी
युवाओं ने सौंपा ज्ञापन मुख्य अभियंता बोले मै खुद कंपनी वालों से हाथ जोड़ करुंगा निवेदन स्थानीय को मिले रोजगार।
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। नवीन इकाई निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर जिलाधीश के नाम संबोधित ज्ञापन युवाओं ने मुख्य अभियंता एवं थाना प्रभारी को सौंपा, ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में विगत 2 माह से 660 मेगावाट विद्युत इकाई निर्माण का कार्य किया जा रहा ही,जिसमे पूरी तरह से स्थानीय कामगारों,आई टी आई एवं डिप्लोमाधारी युवाओ अनदेखी कि जा रही है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी के साथ ही युवाओं में असंतोष पनप रहा है,नवीन इकाई का कार्य कर रही विभिन्न कम्पनियों द्वारा बाहरी मजदूरों को लाकर कार्य करवाया जा रहा है, इन बाहरी मजदूरों का चरित्र सत्यापन तक नहीं किया जाने से क्षेत्र में असामाजिक अथवा आपराधिक गतिविधियों भी संभावित हो सकती है।
विदित हो कि मध्य प्रदेश शासन के श्रम मंत्रालय द्वारा भी किसी भी स्थान पर औद्योगिक संरचना की स्थापना में स्थानीय लोगों को 70/ 30 का आधार पर रोजगार उपलब्ध कराए जाने के स्पष्ट निर्देशों का भी स्थानीय प्रबंधन द्वारा अनदेखी की जा रही है, उक्त मामले में गत दिनों स्थानीय विधायक द्वारा भी प्रबंधन, कम्पनी प्रबंधन व ठेकेदारों कि बैठक में आश्वस्त किया था कि शासन कि मंशानुसार नवीन इकाई समेत क्षेत्र में निर्माणाधीन समस्त औद्योगिक संरचनाओं में 70/30 का आधार पर ही निर्माण कार्य संचालित किया जायेंगे का भी स्थानीय प्रबंधन द्वारा खुला उल्लंघन किया जाकर बाहर के मजदूर लाकर कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय कामगारों और युवाओं में आक्रोश पनपने लग है।
अविलंब स्थानीय योग्य युवाओं को निर्माणाधीन इकाई कार्य में प्राथमिकता नहीं दी जाती है तो हमें मजबूर होकर बाहरी मजदूरों को रोककर शांतिप्रिय ढंग से कामबंद, लामबंद आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिससे निर्माणाधीन 660 ईकाई का कार्य प्रभावित होने की समस्त जवाबदेही स्थानीय प्रशासन व प्रबंधन कि होगी।
अत उक्त ज्ञापन पर उचित निर्णय लिया जाकर प्रबंधन को स्थानीय कामगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किये जाने हेतु ज्ञापन की प्रतिलिपि
योगेश पंडाग्रे विधायक आमला सारनी, उप अनुविभागीय अधिकारी( पुलिस ) सारनी, मुख्य अभियंता सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी ,थाना प्रभारी थाना सारनी ( बैतूल ) को भी प्रेषित की गई है ।





