खबरवाणी
महिला सम्मेलन एतिहासीक रूप से सफल,भारी संख्या में पहुची महिला लाए
हम समाज शक्ति के है प्रखर पुंज , हम देव भूमि के है तारक . प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे
बुरहानपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे के प्रथम आगमन पर बुधवार को पहुचने पर गर्मजोशी जोरदार स्वागत किया गया। आरती उतारते हुवे पुष्पवर्षा भी की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्त्ता ,म.प्र. कार्यसमिति सदस्य ,पुर्व केबिनेट मंत्री ,विधायक अर्चना चिटनिस का भी भावविभोर स्वागत उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता,डॉ. श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी एवं पंण्डित दिनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
राजस्थानी भवन बहादरपुर रोड पर आयोजीत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने,नेपा विधायक मंजु राजेन्द्र दादु, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजना पटेल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सारिका उपाध्याय, प्रशिक्षण प्रभारी शिवानी अडंसपुरकर, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री महापौर माधुरी पटेल, पूर्व विधायक एवं अनूसुचित जाती मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सावित्री बत्रा , जनपद अध्यक्ष सोनाली प्रदीप पाटील,नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी,जनपद पंचायत खकनार उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आशा विनोद पाटील, नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी ,जिला मंत्री सुधा चौकसे ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सावित्री बत्रा,महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मधु चौहान , भुतपूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उमा कपुर ,करुणा भट्ट सहित अनेक महिला नेत्री मंचासीन थी।
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्त्ता श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए भाजपा अंत्योदय को समर्पित है। उन्होंने कहा ष्भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जिसने दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विश्व नेता दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले जहां बेटी के जन्म पर मातम मनाया जाता थाए भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना ने उसे उत्सव में बदल दिया। बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने से समाज का नजरिया बदला है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्त्ता ,म.प्र. कार्यसमिति सदस्य ,पुर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं छोटे.छोटे स्व.सहायता समूह बनाकर घरेलू उत्पाद तैयार करें और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका सुदृढ़ करें। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि यह कानून पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देगा। अंत में उन्होंने सभी महिलाओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने की अपील की।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर.घर तक पहुंचाना ही महिला मोर्चा का लक्ष्य है। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को राजनीतिक अधिकारिता प्रदान की है। डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
महिला सम्मेलन में स्वागत उदबोधन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री रमेश बत्रा ने देते हुवे प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे के बुरहानपुर जिले में प्रथम आगमन पर उनका स्वागत करते हुवे विश्वास दिलाया कि बुरहानपुर जिले में महिला मोर्चा भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमो के साथ चुनावों में विजयश्री के लिए प्रदेशाध्यक्ष जी की मंशा अनुरूप कार्य करते हुवे अग्रणी भूमिक ा में रहेगा। हम संगठन को मजबुती के साथ स्थापीत करेगें।
नेपा विधायक मंजु राजेन्द्र दादु एवं महापौरी श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने भी अपने संबोधन में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे के बुरहानपुर जिले में प्रथम आगमन पर आत्मिय स्वागत करते हुवे निरंतर प्रदेश भर में दौरा करने पर कहा कि निश्चत महिला मोर्चा आधी आबादी के अनुरूप अपना महत्वपुर्ण योगदान भाजपा के लिए देता आया है और आपके नेतृत्व में मजबुती से कार्य करेगा।
कार्यक्रम का शानदार संचालन शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। जिसका सभी ने स्वागत किया। अंत में बुरहानपुर एवं नेपानगर की महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारो द्वारा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती परांजपे, ,अर्चना चिटनिस दीदी, जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालो में श्रीमती जीजाबाई चिंतामन महाजन सहित महिला नेत्रीया प्रमुख थी। सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
स्वागत और पौधारोपण:- कार्यक्रम पश्चात श्रीमती अश्विनी परांजपे जी ने बहादरपुर रोड स्थित जनपद पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया, तत्पश्चात सेवासदन महाविद्यालय के सामने स्थित सावित्रीबाई फूले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी श्री मुकेश कुमार पुर्वे ने देते हुवे बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन,ईश्वर चौहान, संजय जाधव ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रदीप पाटील, जिला उपाध्यक्ष श्री संभाजी सगरे, पूर्व पार्षद रूद्रेश्वर एन्डोले, श्रीमती संध्या कदवाने, श्रीमती दिपिका सोनी, श्रीमती सुवर्णा पाटिल, प्रियंका सातारकर, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती रत्ना बारी, श्रीमती रीना महाजन ,कल्पना मिश्रा, छाया गुडगे, साधना पवार, अंजली गढे, शिखा विजयवर्गीय, श्रीमती मीना राजेश चौहान, एल्डरमेन सुनिता वाजपेई, बसंता पाटील, जमना मोसी, नम्रता मुजूमदार, संगीता पगारे, सोनाली पाटील, कल्पना दलाल, रत्ना बारी आदि उपस्थित थे ।




