खबरवाणी
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन श्री कन्हैया कुंज मैरेज गार्डन, खड़कोद में सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र में मालवा प्रांत सह संयोजक यश बच्चानी, विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव पांड्या एवं विभाग मंत्री श्री निलेश जी महाजन मंचासीन रहे।
अपने उद्बोधन में श्री यश जी बच्चानी ने कार्यकर्ताओं को भारत के इतिहास, भारत विभाजन तथा देश, धर्म और समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक बार हिंदू समाज पर अत्याचार हुए, मंदिरों को ध्वस्त किया गया और धर्मांतरण के प्रयास किए गए, किंतु हिंदू समाज कभी झुका नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी देश एवं समाज के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिनका विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ सामना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जब-जब देश, धर्म और समाज की रक्षा का प्रश्न आया है, तब-तब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर अग्रणी भूमिका निभाई है।
समापन अवसर पर विभाग, जिला, प्रखंड तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
जानकारी दिनेश राठौड़ प्रचार प्रसार प्रमुख ने दी




