Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सीएम से मुलाकात के अगले ही दिन खेतों में उतरे सांसद-नेपानगर विधायक, दरियापुर रैयत में लगाई किसान चौपाल

By
On:

खबरवाणी

सीएम से मुलाकात के अगले ही दिन खेतों में उतरे सांसद-नेपानगर विधायक, दरियापुर रैयत में लगाई किसान चौपाल

किसानों को सुनाया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, कहा- चिंता न करें, भाजपा सरकार आपके साथ खड़ी है

बुरहानपुर। आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित हुई केला फसल का जायजा लेने बुधवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनपद प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू जाधव, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पाटील, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने खामनी, नीमगांव, फोपनार, बड़सिंगी, बड़झिरी, टेम्भी, कानापुर, नांदुरा, दरियापुर, मांजरोद एवं तुकईथड़ सहित विभिन्न गांवों के खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया तथा अधिकारियों को शीघ्र सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें जिले में आंधी-तूफान एवं बारिश से प्रभावित केले की फसल की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर किसानों को आश्वस्त किया कि वे किसी प्रकार की चिंता न करें। संकट की इस घड़ी में भाजपा सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे शीघ्र पूरा कराकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
*किसानों से संवाद*
दौरे के दौरान दरियापुर रैयत में किसान चौपाल आयोजित की गई, जहां सांसद एवं विधायक ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, अधिकारी खेतों में किसानों के साथ पहुंचकर वास्तविक नुकसान का आंकलन करें तथा सर्वे सूची पंचायतों में सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाए, जिससे कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे। यह भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा प्रत्येक प्रभावित किसान के नुकसान का सही आंकलन सुनिश्चित किया जाए।
*यह रहे मौजूद*
इस दौरान गोपाल महाजन, गुलाब महाजन, पप्पू महाजन, रमेश उचले वैभव महाजन, गोपाल मोतकर अरविंद महाजन, दिवाकर सपकाले, डिंगबर महाजन, बंडू पाटील, विनोद पाटील, सुधीर बंड, चेतन महाजन, सुनील बंड, अशोक पाटील, गोविंद पाटील, प्रदीप डीलर, अशोक महाजन, नाना पाटील, मनोज टंडन,कैलाश पाटील, हेमराज पाटिल अभिमान तडवी, उस्मान भाई हिरामन पाटील , केशव महाजन, मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, नकुल पंडित, रविंद्र महाजन, राजू पाटिल गंभीर महाजन, गंभीर राठौड़, प्रहलाद महाजन,ईश्वर महाजन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश चौकसे, राजू शिवहरे,पवन लहासे, प्रभाकर मुंगसे, विजय चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव,एसडीएम भागीरथ वाखला,तहसीलदार गोविंद रावत,राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित किसान भाई मौजद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News