Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

टीआई बोले पुलिस बल की है कमी, सीसीटीवी लगाए और प्राइवेट गार्ड हायर करें टीआई ने सराफा व्‍यापारियों को अतिरिक्‍त सुरक्षा के लिए दिए सुझााव

By
On:

संध्या दैनिक खबरवाणी बैतुल
मुलताई । नगर के सराफा बाजार गांधी चौक में गुरूवार की रात कुछ संदिग्‍ध लोग हथियार लेकर सराफा व्‍यापारियों की दुकानों एवं मकानों की रेकी कर किसी बडी वारदात को अंजाम देने के लिए घुम रहे थे। उनसे जब स्‍थानीय युवकों ने पुछताछ की तो संदिग्‍ध युवक ने युवकों पर बंदूक तान दी युवकों के चिल्‍लाने पर वह भाग गए जिसके बाद सराफा बाजार एवं गांधी चौक में इस प्रकार की सूचना आग की तरह फैल गई और दूसरे दिन विवेकानंद पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे के साथ सराफा व्‍यापारियों द्वारा ज्ञापन सौंप कर सराफा बाजार में पुलिस सुरक्षा एवं गश्‍त बढाने की मांग की गई थी। जिस पर टीआई देवकरण डेहरिया ने रात्रि में गांधी चौक में बैठक रखने की बात कही थी। जिसके चलते टीआई शुक्रवार की रात करीब साढे 8 बजे गांधी चौक पहुचें एवं व्‍यापारियों से चर्चा कर कहा कि हमारें पास पुलिस बल की प्राप्त पुलिस बल के अनुसार  गश्‍त पूर्व से चल रही है वैसे चलते रहेगी। व्‍यापारी चाहे तो अपने अपने प्रतिष्‍ठान एवं मकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा ले और ज्‍यादा सुरक्षा के लिए निजी कंपनी के गार्ड तैनात कर ले। सीसीटीवी लगाए जाने से पुलिस को भी अपराध रोकने में मदद होगी ।
इनका कहना …..

पुलिस सुरक्षा देना हमारा दायित्‍व बनता है वही सराफा व्‍यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं निजी गार्ड रखने की सलाह देना सराफा व्‍यापारियों के हित में है बडे शहरों सराफा व्‍यापारी अपने निजी गार्ड रखते है। पुलिस बल की कमी पुर्ति कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाने कोशिश की जाएगी।
विरेन्‍द्र जैन
पुलिस अधीक्षक बैतूल

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News