खबरवाणी
हमेशा ही गंदगी एवं बदबू से परिपूर्ण रहता है, तहसील का शौचालय
एसडीएम,तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
मुलताई। देश के प्रधानमंत्री नरेबद्र मोदी स्वच्छ्ता के प्रति आम जन को जागरूक करने आगे आकर अभियान मे शामिल होते है, लेकिन मुलताई मे बैठे प्रशासनिक स्तर के अधिकारी एसडीएम एवं तहसीलदार तहसील कार्यालय परिसर मे स्थित शौचालय की सफाई नहीं करा पा रहे है।आप कभी भी तहसील कार्यालय के पीछे वाले गेट से अंदर जाइये, शौचालय से उठती बदबू आपका स्वागत करेगी, वहीं यदि आपको लघुशंका के लिए जाना हो तो मुँह पर कपड़ा रखने के बाद भी बदबू बंद नहीं होंगी, शौचालय इतना गंदा रहता है की आप देख नहीं सकते। लेकिन तहसील मे प्रतिदिन जाने वालेअधिकारियो का इस ओर कोई ध्यान नहीं रहता। अधिकारियो का ध्यान इस ओर दिखे, जिसके लिए मंगलवार को जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी ने जन सुनवाई मे एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपा है। जबकि अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय भी तीन बार आवेदन सौंप चुके है, अधिवक्ता संघ मुलताई भी आवेदन दे चूका है।लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा, आज भी वैसे ही गंदगी और बदबू पसरी हुई है।मंगलवार को अनिल सोनी द्वारा सौपे ज्ञापन मे बताया पहले तहसील परिसर हरा भरा था अब कुछ भी दिखाई नही देता है। परिसर के बाहर पूर्व एसडीएम द्वारा लगाई गई पोल फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त ही गई है। जहां अवैध दुकान संचालित हो रही है एवं अवैध कब्जा हो रहा। ज्ञापन मे अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये जाने एवं हरा भरा करने के लिये नगर पालिका द्वारा टेकर से सिचिंत कराने के निर्देश देने की मांग की है। वहीं तहसील परिसर मे स्थित शौचालय में पसरी गंदगी से आम जन को निजात दिलाने के लिए प्रतिदिन नगर पालिका से सफाई कर्मी बुलाकर शौचालय की साफ सफाई कराने के निर्देश देने की मांग की है।




