Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पड़ोसी खेत की नरवाई की आग ने गन्ना बाड़ी जलाई

By
On:

खबरवाणी

पड़ोसी खेत की नरवाई की आग ने गन्ना बाड़ी जलाई

मुलताई।नरवाई जलाने पर प्रतिबंध होने एवं अर्थदंड के प्रावधान होने के बाद भी कुछ किसानो द्वारा नरवाई जलाई जा रही है, जिससे पड़ोसी किसान को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ घटना रविवार कि ग्राम देवभिलाई मे घटित हुई है। बताया जाता है ग्राम देव भिलाई मे पड़ोसी किसान द्वारा अपने खेत मे नरवाई जलाई थी,तेज हवाओ से नरवाई की आग फैलते चली गई और किसान घनश्याम धाकड़, रवि बरोदे के 4एकड़ खेत मे लगी गन्ना बाड़ी को अपनी चपेट मे ले लिया, नगरपालिका मुलताई की फायरब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एवं गन्ना बाड़ी मे लगी आगबुझाई गई। आग बुझाने मे फायर वाहन चालक धनराज पवार, फायरमेन गिरीश पिपले एवं सुमित पूरी की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News