Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मां ताप्ती जल लेकर झिरी पहुंची श्रीराम कावड़ यात्रा, भोलेनाथ का किया अभिषेक 

By
On:

खबरवाणी

मां ताप्ती जल लेकर झिरी पहुंची श्रीराम कावड़ यात्रा, भोलेनाथ का किया अभिषेक 

मुलताई।पवित्र नगरी स्थित नेहरू वार्ड नागदेव मंदिर से सावन मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रीराम कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालू कधों पर कावड़ लेकर हाथों में भगवा ध्वज लहराते गाजे बाजे के साथ नागदेव मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए मां ताप्ती सरोवर पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना कर कावड़ में ताप्ती उदगम सरोवर से जल भरकर गाजे बाजे के साथ मुलताई से 20 किमी दूर प्रभात पट्टन के पास स्थित शिवधाम झिरी पहुंचे,इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते में जगह जगह कावड़ियों पर फुल बरसा कर स्वागत किया। शिवाधाम झिरी पहुंचकर कावड़ियों ने वैदिक विधि विधान से गुफा में विराजे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर ताप्ती जल से अभिषेक किया।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News