Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कावड़ में मां ताप्ती जल लेकर सर्व मंगल कावड़ यात्रा सालबर्डी रवाना

By
On:

खबरवाणी

कावड़ में मां ताप्ती जल लेकर सर्व मंगल कावड़ यात्रा सालबर्डी रवाना 

मुलताई। मां ताप्ती की उदगम स्थली से ताप्ती सरोवर पर पूजा अर्चना कर कावड़ में ताप्ती जल लेकर हऱ हऱ महादेव के जयकारे के साथ शुक्रवार दोपहर सर्वमंगल कावड़ यात्रा शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना हुई। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या श्रद्धालू हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ भक्ति गीतों पर कंधों पर कांवड़ उठाकर आगे बढ़े। कावड़ यात्रा में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा नेता बबला शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,माधुरी साबले साबले सहित भाजपाई बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कावड़ यात्रा का प्रथम रात्रि पड़ाव आष्टा में होगा जहां श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे। 8 अगस्त को यात्रा आष्टा से गेहूंबारसा के लिए रवाना होगी और जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। 9 अगस्त की सुबह यात्रा गेहूंबारसा से सालबर्डी के लिए प्रस्थान करेगी तथा शाम तक सालबर्डी पहुंचकर विश्राम करेगी। 10 अगस्त की सुबह सभी श्रद्धालु प्राचीन शिवधाम की गुफा में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और आरती करेंगे।

सर्वमंगल कावड़ यात्रा के प्रमुख गणेश साहू,उपेंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News