खबरवाणी
बरसते पानी में निकली आदिवासी समाज की रैली,
वीर विष्णु सिंह उइके कॉलेज में हुआ कार्यक्रम आयोजन
न्यूज़ रफीक
सारनी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बगडोना क्षेत्र में आदिवासी समाज द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद समाज के लोगों ने जोश के साथ रैली निकाली। रैली बगडोना के व्यावसायिक क्षेत्र से होते हुए वीर विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय पहुंची, जहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने आदिवासी समाज को जागरूक रहने और शिक्षा व एकता पर बल देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज के युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत भी रविवार से की गई। इस अवसर पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया तथा तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।





