Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लंदन में 6 आम की कीमत 2400 रुपये! भिंडी और करेले की कीमत जान कर उड़ जायेगे आपके होश

By
On:

लंदन में 6 आम की कीमत 2400 रुपये! भिंडी और करेले की कीमत जान कर उड़ जायेगे आपके होश, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना सिर जरूर पकड़ लेंगे. वीडियो में एक भारतीय लड़की लंदन के सुपरमार्केट में मिलने वाले भारतीय खाने के सामान की कीमत बता रही हैं, जो भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि लंदन में सब्जियों और मैगी जैसी चीजों का दाम क्या होगा? तो ये वायरल वीडियो देखना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़े- बैंक में पैसे जमा करवाने गई महिला ने जमा पर्ची में लिखी ऐसी बात! जिसे देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान, देखे वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर nine2fivelife नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें लंदन में रहने वाली एक भारतीय लड़की वहां के सुपरमार्केट में मिलने वाले भारतीय खाने के सामान की कीमतों का खुलासा कर रही हैं. वीडियो में लड़की बता रही है कि लंदन में 20 रुपये का एक पैकेट चिप्स 95 रुपये में मिलता है.

लंदन में 6 आम की कीमत 2400 रुपये! भिंडी और करेले की कीमत जान कर उड़ जायेगे आपके होश

इसी तरह पनीर 700 रुपये प्रति पैकेट मिल रहा है. वहीं, सभी को पसंद आने वाली मैगी का पैकेट लंदन में 300 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा अगर सब्जियों की बात करें तो भिंडी 650 रुपये किलो और करेला 1000 रुपये किलो मिल रहा है. वहीं, फलों के राजा आम की कीमत तो आपका दिमाग घुमा देगी. दरअसल, वहां 6 अलफांसो आम 2400 रुपये में बिक रहे हैं.

ये भी पढ़े- Oppo ने लांच किया एक और धांसू स्मार्टफोन! दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार कैमरा क्वालिटी, देखे कीमत

लंदन में महंगाई आग उगल रही

वीडियो में लड़की आगे बताती हैं कि लंदन के सुपरमार्केट में 10 रुपये के गुड्डे बिस्कुट 100 रुपये में मिलते हैं. इसी तरह छोटे पैकेट वाले लिटिल हार्ट्स बिस्कुट भी 100 रुपये में बिक रहे हैं. वहीं, 100-110 रुपये में मिलने वाले 400 ग्राम के भुजिया के लिये लंदन में 1000 रुपये चुकाने पड़ेंगे. इतना ही नहीं, 5 रुपये में मिलने वाला पारले जी का बिस्कुट लंदन में 30 रुपये का मिलता है. इस वीडियो को अब तक 6.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 1 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देखने वाले एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘पाउंड में कमाते हैं और चीजें भारतीय रुपयों में चाहते हैं.’

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “लंदन में 6 आम की कीमत 2400 रुपये! भिंडी और करेले की कीमत जान कर उड़ जायेगे आपके होश”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News