खबरवाणी
सड़क की बदहाली बनी खतरा | गाडरवारा–करेली से जबलपुर मार्ग पर सफर मुश्किल
नरसिंहपुर।गाडरवारा–करेली से जबलपुर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद खराब हालत में पहुंच चुका है। दादा महाराज से लेकर गोटेगांव तक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई परतें साफ देखी जा सकती हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है। कई जगहों पर सड़क इतनी क्षतिग्रस्त है कि वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
👉 जिम्मेदारों पर सवाल:
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
👉 प्रशासन से मांग:
इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।





