Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगरपालिका में मनोनीत अध्यक्ष को हटाकर प्रशासक नियुक्त किया जाए

By
On:

खबरवाणी

नगरपालिका में मनोनीत अध्यक्ष को हटाकर प्रशासक नियुक्त किया जाए

पार्षद वंदना साहू ने सीएम हेल्प लाइन में की शिकायत

मुलताई। नगरपालिका मुलताई के अध्यक्ष का चुनाव शुन्य घोषित होने के बाद शासन द्वारा बीते 20 जून 2023 को वर्षा गढ़ेकर को अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद 10 जनवरी 2024 को भी वर्षा गढ़ेकर को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अब सुप्रीम कोर्ट से भी याचिका डिस्पोज ऑफ़ हो चुकी है। अब नगरपालिका मे प्रशासक नियुक्त करने की मांग को लेकर पार्षद वंदना साहू ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की है।पार्षद वंदना नितेश साहू ने बताया नियमानुसार हारी हुई उम्मीदवार को अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता वहीं इसी प्रकार न्यायालय में पक्षकार रहे व्यक्ति को भी अध्यक्ष मनोनीत नहीं किया जा सकता। लेकिन प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा अध्यक्ष पद चुनाव में हारी हुई पार्षद एवं न्यायालय में चले प्रकरण में पक्षकार रहते हुए अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जो कि विधि अनुरूप नहीं है। पार्षद वंदना साहू ने शासन द्वारा जारी मनोनीत अध्यक्ष के आदेश दिनांक 20 जून 2023 एवं 10 जनवरी 2024 के आदेश को निरस्त कर तत्काल प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News