Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पहली बारिश भी नहीं झेल पाई नई नवेली सडक़ गंज मस्जिद के सामने से कॉलेज चौक तक लगभग एक करोड़ से ज्यादा के निर्माण पर फिरा पानी

By
On:

पहली बारिश भी नहीं झेल पाई नई नवेली सडक़
गंज मस्जिद के सामने से कॉलेज चौक तक लगभग एक करोड़ से ज्यादा के निर्माण पर फिरा पानी

सांध्य दैनिक खबरवाणी, भोपाल
लगभग एक करोड़ के ऊपर की लगात से बनी गंज मस्जिद से लेकर कॉलेज चौक तक की टून डामर रोड पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और सडक़ के परखच्चे इस तरह उड़ गए हैं जैसे सडक़ 8 से 10 साल पुरानी हो। नगरपालिका द्वारा शहर में कहीं सडक़ निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि शहर की तमाम सडक़ें जर्जर हालत में है वाहन चालक तो परेशान हो ही रही हैं, गाडिय़ां भी खराब हो रही हैं। जितनी परेशानी शहर के वाहन चालक उठा रहे हैं उससे कहीं ज्यादा गाडिय़ों के कलपुर्जे खराब होने के कारण लोगों की जेबों पर भी ये सडक़ के गड्ढे भारी पड़ रहे हैं। गंज मस्जिद से लेकर कॉलेज चौक तक सडक़ के यही हाल हैं। देखने वाला यह कह ही नहीं सकता कि यह सडक़ महज 8 माह पहले बनकर तैयार हुई है।
क्वालिटी कंट्रोल का नहीं ध्यान
नगरपालिका द्वारा शहर में हो रहे निर्माण कार्यों पर क्वालिटी कंट्रोल नहीं की जा रही है। यानी कि निर्माण कार्यों का सुपरविजन नहीं होने के कारण गुणवत्ता भी तार-तार हो रही है या यह कह सकते हैं कि कमीशनखोरी के चलते गुणवत्ता का ध्यान नहीं नहीं रखा जा रहा है। नेताप्रतिपक्ष राजकुमार दीवान कहते हैं कि ये हाल केवल बाबू चौक से लेकर कॉलेज रोड तक की एक सडक़ का नहीं है, नगरपालिका की लगभग सभी सडक़ें जर्जर हालत में पहुंच रही हैं, और नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे आम नागरिक परेशान हो रहे हैं।
मखमल पर टाट का पैबंद
नगरपालिका ने सौंदर्यीकरण के तहत तीन सडक़ें बनाई हैं, इन टू लेन सडक़ों के बीच डिवाइडर लगाकर इन्हें सुंदर बनाने का काम किया गया है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इन सडक़ों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने के कारण जगह-जगह हो रहे गड्ढों को अलग से भरा जा रही है, इससे समतल और प्लेन दिखाई देने वाली सडक़ उबड़ खाबड़ दिखाई देने लगी है, इन सडक़ों नेहरू पार्क के पीछे, गुरुद्वारा रोड कोठीबाजार अस्पताल के सामने की सडक़ें शामिल हैं, अलग से पेंचवर्क करने से समतल सडक़ों पर थेगड़े लगाने की मजबूरी है, जिससे सडक़ें खराब हो रही हैं। इधर बारिश के कारण चौपाटी से लेकर गंज थाने की सडक़ भी जर्जर हो गई है, लेकिन यहां पर भी पेंचवर्क शुरू नहीं किया गया है। नगरपाकिला या नगरपालिका के ठेकेदार बारिश का बहाना लेकर काम टालने का काम कर रहे हैं।
त्यौहारों में बढ़ी परेशानियां
बाबू चौक पर एचडीएफसी बैंक के सामने सडक़ निर्माण के लिए तब खुदाई की गई जब इस सडक़ पर सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिससे अब श्रद्धालुओं को आरती में आने-जाने और दर्शन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर काठीबाजार में बन रही व्हाइट टॉपिंग सडक़ ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ाई है। यातायात विभाग ने यहां से सडक़ के रूट टायवर्ट कर दिए हैं, लेकिन त्यौहारी सीजन में कोठीबाजार व्ययावसायिक रूप से खरीदारी का केंद्र है, लेकिन खरीदारी यहां आ-जा नहीं पा रहे हैं, जिसके कारण उनकी परेशानियां और बढ़ रही हैं। इधर नेहरू पार्क चौपाटी की व्हाईट टॉपिंग सडक़ के भी यही हाल हैं यहां पर तराई के लिए बिछाए बोरी ज्यादा बारिश के कारण कीचड़ के लोथड़े बन गए हैं, जिससे छोटे वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन यहां प्रॉपर सडक़ की धुलाई नहीं की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News