Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानए त्याग और राष्ट्रवाद से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. अर्चना चिटनिस

By
On:

खबरवाणी

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानए त्याग और राष्ट्रवाद से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. अर्चना चिटनिस

 

बलिदान दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रतिमा जीर्णोद्धार, उद्यान विकास एवं भव्य प्रवेश द्वार निर्माण के दिए निर्देश

 

बुरहानपुर। जनसंघ के संस्थापकए प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारत की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने जिला नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष कियाए वह आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। डॉ.मुखर्जी के आदर्श आज भी हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सदैव राष्ट्रीय एकता को अपना प्रथम लक्ष्य माना। कश्मीर में ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगेष् के उनके संकल्प ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35.ए को हटाकर उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया गया है, जो उनके बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिन ऊंचाइयों पर पहुंची ह, उसके पीछे हमारे पितृ पुरुषों का त्यागए तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण है। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद के विचारों को लेकर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।

 

इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने चिकित्सालय परिसर स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिमा परिसर में आकर्षक उद्यान विकसित करने तथा लालबाग मार्ग से जिला नेत्र चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह परिसर राष्ट्रवादी विचारों और जनसेवा की प्रेरणा का केंद्र हैए इसलिए इसके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर में जिला नेत्र चिकित्सालय की स्थापना एवं उसके विकास में श्रीमती अर्चना चिटनिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सतत प्रयासों से जिले को विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाओं की सौगात मिली। उनके कार्यकाल में वर्ष 2008 से 2013 के दौरान लगभग 48 लाख रुपये की लागत से जिला नेत्र चिकित्सालय का उन्नयन कराया गया। साथ ही लगभग 59 लाख रुपये की लागत से इसी परिसर में ब्लड बैंक की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान की गई। उनके प्रयासों से विशेष नेत्र चिकित्सा शिविरों एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियानों का नियमित संचालन हुआए जिससे हजारों मरीजों को लाभ मिला।

 

कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती चिटनिस ने जिला नेत्र चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल में चल रहे सुधार एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। उनके निर्देशानुसार अस्पताल में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, आर.ओ.वाटर कूलर स्थापना,भवन मरम्मत, रंग.रोगन, प्लंबिंग, फर्नीचर व्यवस्था तथा ऑपरेशन थिएटर के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सहित विभिन्न कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय.सीमा में पूर्ण करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने कहा कि स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और जम्मू.कश्मीर को भारत में पूरी तरह मिलाने के प्रखर समर्थक थे। वे अनुच्छेद 370 के घोर विरोधी थे,वे इस व्यवस्था का विरोध करने के लिए 1953 में बिना परमिट लिए जम्मू.कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े,वहां पहुंचते ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा गिरफ्तार करके नजरबंद कर लिया गया। हिरासत में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और 23 जून 1953 को संदेहास्पद परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। इस दौरान कश्मीर और बंगाल को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई।

 

उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलिप श्रॉफ ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सावीत्री बत्रा, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजु पाटील,पूर्व महापौर अनिल भोसले सहित भाजपा नेता नरहरी दिक्षित, कैलाश पारीक,प्रशांत पाटील, रवि गावडे, सुनिल वाद्ये, प्रदीप कसेरा, प्रशांत लाड,प्रभाकर चौधरी, किशोर शाह, मनोज टंडन, दिनकर पाटील, किरन रायकवार, सुधा चौकसे, ममता दुबे,रीना महाजन,भरत रावल,संभाजी सगरे, रूद्रेश्वर एन्डोले, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री रविन्द्र काकडे,अमोल भगत, किशोर राठौर, राजकुमार वाद्य, धनराज महाजन,आशिष शुक्ला,राजा इंगले, मनोज फलवानी, नितेश दलाल, राजेश महाजन, अशोक राठौर, विजय राठौर, निलेश सोनी, प्रसाद उमाले सहित भाजपा जनप्रतिनिधी,संगठन पदाधिकारी,प्रकोष्ठो,मोर्चा, पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News