खबरवाणी
नपा अध्यक्ष एवं एसडीएम ने की मां ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई
मुलताई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुलताई द्वारा मां ताप्ती परिक्रमा मार्ग एवं मासोद पंप परिसर में श्रमदान के माध्यम से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा जल स्रोतों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार, उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, डॉ. जीए. बारस्कर, शिल्पा शर्मा, एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी, उपयंत्री महेश शर्मा, योगेश नेराव, एसडीओ राजेश गौर, आशीष चंद शर्मा सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की उपस्थितजनों ने मां ताप्ती धार्मिक स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु आमजन से सहयोग करने की अपील की।





