खबरवाणी
लोक अदालत में नपा को हुआ 10 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त
बकायदारों के फ्लेक्स लगाने से कांग्रेस-भाजपा आई थी आमने-सामने
आमला:- नगर पालिका आमला ने नेशनल लोक अदालत में करदाताओं से बकाया कर वसूली के लिए बकायदारों के नामो का एक फ्लेक्स शहर के जनपद चौक पर लगाया था। जिसमे करीब 413 लोगो के नाम थे जिन पर नपा का कर बकाया था।इन लोगो से वसूली के लगाए गए फ्लेक्स को देखने लोगो का जमघट भी जमा हुआ और वह लोग अपना या किसी परिचित आस पड़ोस के लोगो के नाम फ्लेक्स में ढूंढते भी नजर आए और कई लोग इस तरह से सार्वजनिक फ्लेक्स में नाम प्रकाशन को लेकर नाराज भी दिखाई दिए । फ्लेक्स लगाने के बाद कुछ लोगो ने राशि जमा कर अपने नाम कटवाए पर वह भी विवादो के घेरे में आ गया। जिन लोगो ने राशि जमा करी उन लोगो के नाम पर काले रंग पोतने से मामला ओर गर्म हो गया। जिसको लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया नगरपालिका को झेलनी पड़ी और देर रात नपा ने उन नामो पर सफेद रंग से लगाया।वही लोक अदालत में आमला ने राजस्व वसूली में 10 लाख से अधिक राशि की आय अर्जित की है।
राजनीतिक एंट्री से गर्माया फ्लेक्स विवाद
नगर में जनपद चौक पर लगे फ्लेक्स को लेकर कांग्रेस भाजपा दोनों सीधे आमने सामने आ गए थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र उर्फ विज्जु भावसार एवं मनीष नागले की अगुवाई में सौपे गए ज्ञापन में जनपद चौक पर लगे फ्लेक्स को आम जनता का अपमान बताकर इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया व नपा सीएमओ से मांग कर फ्लेक्स को हटाने के लिए कहा गया वही इधर भाजपा की ओर से युवा मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष नीलेश राठौर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि नपा में कांग्रेस सरकार हैं। बकायदा नपा में प्रस्ताव पारित भी किया था। इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार हैं ना की भाजपा दोनों पार्टी की ओर से आए तीखे बयानों से शहर की राजनीति में उबाल आ गया था।
बकायदारों के नाम फ्लेक्स में आने से हुई अधिक वसूली
आमला नपा के राजस्व अधिकारी अखिलेश राजनेगी ने बताया कि इस बार- रिकॉर्ड वसूली हुई हैं जिन लोगो पर नपा का टेक्स बकाया था उनके नाम का फ्लेक्स प्रकाशन कर सार्वजनिक किया था। जिसके बाद लोक अदालत में रिकार्ड वसूली हुई है। हमारे द्वारा लगातार प्रयास किये जायेंगे की लोग टेक्स भरने को लेकर गंभीर रहे टेक्स वसूली को लेकर कोई लापरवाही बरती नही जाएगी।
इनका कहना है
नपा में नेशनल लोकअदालत में 10 लाख रूपए से अधिक जलकर संपत्ति कर की बकाया राशि प्राप्त हुई है।
अखिलेश राजनेगी
राजस्व अधिकारी नपा आमला।





