खबरवाणी
ताप्ती सरोवर के दसवा घाट पर आए श्रदालुओं के लिए नपा ने की बैठक व्यवस्था
मुलताई। पवित्र नगरी मे ताप्ती सरोवर पर दसवा एवं अन्य कर्मकांड करने प्रतिदिन बड़ी संख्या मे श्रद्धालू मुलताई पहुंचते है। जहां पर कर्म कांड कर रहे श्रद्धालुओं के साथ कार्यक्रम मे पहुंचने वालों लोगो के लिए घाट पर बैठने की कोई व्यवस्था नही थी। ज्यादातर लोग घाट पर स्थित दुकानों की सीढ़ियों पर बैठते थे. जिन्हे व्यापारी हटा देते थे। इस संबंध मे नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार एवं पार्षदो को जानकारी मिलने पर अध्यक्ष श्रीमती परमार द्वारा दसवा घाट पर बेंच लगाने के निर्देश दिए थे, बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष कि उपस्थिति मे दसवा घाट पर कर्मचारियों द्वारा लोहे की 8 बेंच लगाई गई है, जिससे अब लोगो को खड़ा नही रहना पड़ेगा। वहीं उन्होंने परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए है।
रेल्वे स्टेशन रोड परिक्रमा मार्ग पर भी बेंच लगाने के निर्देश
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार द्वारा बुधवार को ताप्ती परिक्रमा मार्ग रेलवे स्टेशन रोड पर उद्यान का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उद्यान स्थित टूटी फूटी बेंच हटाकर नी बेंच लगाने, साफ सफाई करवाने,पुराने वाचनालय के शटर सुधरवाने एवं मां जन्मोत्सव के पूर्व घाटों सहित अन्य स्थलों पर पुताई करवाने के निर्देश दिए।
बारिश के पहले ताप्ती जलमार्ग की सफाई के निर्देश
बारिश के दौरान ताप्ती सरोवर मद जलमार्ग की गंदगी ना पहुंचे, जिसके चलते नपा अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने नाला सफाई के निर्देश दिए है, उन्होंने कहा जेसीबी से सफाई करने के बाद जलमार्ग की पुलिया के नीचे से कचरा एवं मलबा निकालने के निर्देश नपा कर्मचारियों को दिए है। वहीं उन्होंने स्लुज गेट एवं छोटे तालाब का सौंदर्यकरण घाट निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए है।





