Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में नपा अध्यक्ष ने सुनी समस्याए 

By
On:

खबरवाणी

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में नपा अध्यक्ष ने सुनी समस्याए 

हितग्राहियों को दी योजनाओं की जानकारी

मुलताई।नगर के सुभाष वार्ड में परेगांव रोड स्थित सोसायटी के पास शनिवार को नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन भगतसिंह वार्ड एवं सुभाष वार्ड के नागरिकों की समस्याओ के निराकरण ले लिए शिविर क आयोजन किया गया।शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार द्वारा नागरिकों की समस्यायों के निराकरण के निर्देश दिए। वहीं वार्डवासियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार, सभापति एवं पार्षदगण महेंद्र पिल्लू जैन, रितेश विश्वकर्मा,वर्षा गड़ेकर, अजय यादव, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर रविवार 14 जून 2026 को ताप्ती वार्ड एवं पटेल वार्ड के लिए आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कबीर कॉलोनी, रामनगर टाके के पास आयोजित होगा। संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें एवं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें।

यह शिविर शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News