खबरवाणी
नपाध्यक्ष ने किया ताप्ती स्लुज गेट एवं तालाब के घाटों का निरीक्षण
मुलताई। नगर में ताप्ती सरोवर पर निर्माणाधीन स्लुज गेट एवं तालाब के घाटो सहित सौन्दर्यकरण के कार्यों का मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित पार्षदों द्वारा निरीक्षण कर ठेकेदार को नियत समयावधि में कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष परमार, पार्षद शिल्पा शर्मा,रितेश विश्वकर्मा, अजय यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, नमन अग्रवाल प्रहलाद सिंह परमार ने पहले शनि तालाब पर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित नगर पालिका के उपयंत्री महेश शर्मा सहित ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी कार्य नियत समयावधि में बारिश से पूर्व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किए जाए विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिसके बाद ताप्ती सरोवर के निर्माणाधीन स्लुज गेट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया स्लूज गेट के निर्माण के लिए सरोवर का पानी रोकने बोरियो में मिट्टी भरकर बंधान किया जा रहा है,जिससे निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने बताया पानी रोकने के बाद स्लूज गेट का निर्माण अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने कस निर्देश ठेकेदार को दिए है, यदि मौसम अनुकूल रहा, तो सभी कार्य 15जून तक पूर्ण कर लिए जाएगे।नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने बताया ताप्ती सरोवर नगरवासियो की आस्था का केंद्र है,सरोवर कद ओवरफ्लो के दौरान पानी निकालने के लिए स्लुज गेट का गुणवत्ता पूर्ण होना जरुरी है।





