खबरवाणी
सारनी में नई यूनिट के निर्माण कार्य का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
रोजगार में 70% स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। क्षेत्र के विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ क्षेत्रीय विधायक ने सारनी में बन रही नई यूनिट के निर्माण कार्य से जुड़े कई हम हिस्से मेन प्लांट एरिया और बैचिंग प्लांट भेल का स्टॉप यार्ड और साइड ऑफिस रेसिडेंशियल कॉलोनी मछली कांटा बायपास रोड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को काम की गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए
स्थानीय युवाओं के हक में बड़ा फैसला
निरीक्षण के बाद विधायक ने प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की बैठक में विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस नई यूनिट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का औद्योगिक विकास और स्थानीय लोगों का आर्थिक उत्थान है। उन्होंने आधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस परियोजना से उत्पन्न होने वाले कुल रोजगारों में से कम से कम 70 प्रतिशत अवसर स्थानीय युवाओं और नागरिकों को दिए जाएं
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विधायक ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस परियोजना में स्थानीय जनता का सीधा जुड़ाव होना चाहिए
निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, स्थानीय कुशल और अकुशल श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार प्राथमिकता दी जाए ताकि क्षेत्र से पलायन रुके और युवाओं को अपने ही घर में सम्मानजनक रोजगार मिल सके
विधायक के इस रुख से स्थानीय बेरोजगार युवाओं और क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि 70% स्थानीय रोजगार की अनिवार्यता से सारनी के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण दौरे पर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे एस एन सिंह नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे जिला महामंत्री कमलेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत विधायक प्रतिनिधि जगदीश आहुजा
जीपी सिंह सुधा चंद्रा भीम बहादुर थापा रूपेंद्र चौहान बंडू माकोड़े महामंत्री विनय मदने नन्हें सिंह दिनेश साबले राहुल कापसे प्रमोद सिंह अमित राजपूत यमल शर्मा विज्जू वानखेड़े राजकुमार नागले नारायण खातरकर अजय साकरे प्रकाश डेहरिया धर्मेंद्र राय मनोहर विश्वकर्मा दिनेश यादव प्रवीण सोनी विनय मालवीय निखिलेश गजभिए नीरज नागले सनोज देशमुख महेंद्र सराटकर मुकेश उपराले निशांत भंडारे संदीप झपाटे बाबू सिंह सभी मौजूद रहे इसके साथ ही निर्माण कार्य में जुटी प्रमुख कंपनियों बीएचईएल महारेल और बीबीजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे






