Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रभारी मंत्री ने मां ताप्ती का अभिषेक कर की महाआरती, जल संरक्षण का दिया संदेश

By
On:

खबरवाणी

प्रभारी मंत्री ने मां ताप्ती का अभिषेक कर की महाआरती, जल संरक्षण का दिया संदेश

मुलताई।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पर्व का मुख्य कार्यक्रम पुण्य सलिला मां ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मां ताप्ती के दर्शन कर 21 साड़ियों से निर्मित चुनरी अर्पित की। महाआरती घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। उन्होंने मां ताप्ती से प्रदेश एवं बैतूल जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा ताप्ती कुंड के दर्शन भी किए।इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी मां ताप्ती की पूजा-अर्चना की।
वही कुनबी समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। गंगा दशहरा पर्व के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। पानी ही सबसे बड़ा धन और खजाना है, इसलिए सभी नागरिक जल संरक्षण के लिए भागीरथ प्रयास करें।जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने कहा कि मां ताप्ती केंद्रित बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए जाने चाहिए तथा जिन क्षेत्रों में जल स्तर नीचे जा रहा है।कार्यक्रम मे सारणी ग्रुप द्वारा मां ताप्ती महिमा एवं जल संरक्षण विषय पर आकर्षक लोक नृत्य एवं लोक नाट्य की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देते हुए जनजागरूकता का आह्वान किया गया। साथ ही नारी सशक्तिकरण विषय पर भी लोक नाट्य एवं लोक नृत्य प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News