Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कुछ ही देर चली बारीक लेकिन तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

By
On:

खबरवाणी

कुछ ही देर चली बारीक लेकिन तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

बुरहानपुर लोनी। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी केले की फसल गिरकर खराब हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम बदलने के बाद चली तेज हवा से केले के पौधे धराशायी हो गए। कई किसानों की तैयार फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के नजदीक थी और अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई तेज हवा ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
किसानों ने बताया कि केले की खेती में काफी लागत लगती है। खाद, सिंचाई, दवाइयों और मजदूरी पर भारी खर्च करने के बाद अब इस नुकसान से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई शासन स्तर पर की जानी चाहिए, ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें। किसानों ने राजस्व विभाग और कृषि विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने की मांग की है।
क्षेत्र के किसानों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराया जाए और राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसानों को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News