खबरवाणी
मुलतापी महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितता की हो जांच
*एबीवीपी ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
मुलताई। नगर मे स्थित मुलतापी महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपकर कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर मंत्री प्रणव पवार द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया की मुलतापी महाविद्यालय एक छोटे से परिसर में आईटीआई, डीएड, बीएड एवं अन्य कोर्स संचालित करता है,कोर्स केवल दो कमरों में चलते है। महाविद्यालय में पार्किंग की सुविधा व प्रैक्टीकल कोर्सेज की लेब की कक्षाएं नहीं लग रही। बीएड, डीएड के एक भी छात्र कॉलेज में नियमित नहीं आते केवल पेपर कराने का कार्य करते है। नियमित कक्षाएं नहीं लगती शिक्षक सिर्फ कागजों में हैं। वास्तव में महाविद्यालय में कोई भी शिक्षक नहीं है। सिर्फ एडमिशन करने वाले लोग है।महाविद्यालय द्वारा नियमावली से अधिक फीस वसूल कर कालाबाजारी की जाती है। सीएलसी राउंड में जब ये सीटें खाली रह जाती हैं तो कॉलेज स्तर की काउंसलिंग राउंड में ऑनलाइन प्रवेश का अधिकार कॉलेज प्रशासन के हाथों में आ जाता है। ज्ञापन में कालेज प्रशासन पर सीटों को प्रति सीट 1लाख रुपए तक बेचने के आरोप लगाए है। ज्ञापन में छात्र हित में जांच समिति बनाकर कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
*प्राचार्य ने कहा एडमिशन के लिए बना रहे है दबाव*
वहीं दूसरी और मुलतापी कालेज के प्राचार्य अनुप कुमार बनखेडे ने थाने में शिकायत कर बताया ग्राम परमंडल निवासी युवक के साथ 4 लोग कार से सोमवार शाम करीब 7 बजे आए और घर से बाहर बुलाकर एडमिशन देने के दबाव बनाया। जो कि शराब का सेवन कर गाली गलोज कर देख लेने की धमकी दी। जबकि डी.एल.एड. पाठयकम के एडमिशन मैरिड लिस्ट के आधार पर आनॅलाइन होते है, जो अपने आप को एबीवीपी बता रहे थे।





