खबरवाणी
एनएचएआई से बिना अनुमति लिए चेकपोस्ट के सामने जांच के नाम हाईवे किया जा रहा है बाधित
दुघर्टना को दिया जा रहा है आमत्रंण
मुलताई। नेशनल हाईवे मुलताई बैतूल रोड पर आरटीओ चेक पोस्ट ससुंद्रा के सामन परिवहन विभाग विभाग द्वारा बेरीकेड्स लगाकर हाईवे से वाहनों की जांच के नाम पर हाईवे बाधित किया जा रहा है। इस संबंध मे विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियो से अनुमति नही ली गई है। जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को लोगो परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह से बैरिकेट लगाने के संबध में विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग से अनुमति लेना आवश्यक है। लेकिन संबधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई अनुमति प्राप्त नही की गई है। इस संबध में जानकारी रझने वाले जानकारों का मानना है राष्ट्रीय राजमार्ग को बिना अनुमति किसी भी प्रकार अवरूद्व नही किया जा सकता, यदि परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों की जांच करते है तो उन्हें हाइवे छोड़कर चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जानी चाहिए, जबकि यह देखने में आया है कि आरटीओ चेक पोस्ट के सामने जिले से बाहरी व्यक्ति जो परिवहन ने लगाए जाना बताया है, वे खाकी कपड़े पहनकर हाईवे पर वाहनो को रोक रहे है, जिससे हाईवे बाधित हो रहा है, वहीं हाईवे से आने जाने वाले वाहन चालको को परेशानी का सामना पड़ रहा है। वहीं हमेशा ही दुर्घटना का भय बना रहता है, जो कि नियम विरुद्ध है।लेकिन परिवहन विभाग इसे चेक पाइंट बता रहा है। प्रशासन को चाहिए कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा हाईवे पर वाहन रोककर हाईवे बाधित करने वालो पर कार्रवाई की जाए।
इनका कहना …
बैरिकेट लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रोकने की कोई अनुमति विभाग से नही ली गई।
युनुस खान
प्रबंधक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नागपुर





