Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

साईंखेड़ा में 7 दिवसीय भव्य बैसाख पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, पंढरीनाथ भगवान की कृपा से उमड़ा आस्था का सैलाब

By
On:

खबरवाणी

साईंखेड़ा में 7 दिवसीय भव्य बैसाख पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, पंढरीनाथ भगवान की कृपा से उमड़ा आस्था का सैलाब

तौल मान्यता के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, 10 हजार से अधिक लोगों ने लिया प्रसाद का लाभ

साईंखेड़ा। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री पंढरीनाथ मठ मंदिर में आयोजित 7 दिवसीय बैसाख पूर्णिमा महोत्सव एवं नवचंडी महायज्ञ का भव्य समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान पंढरीनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल काकड़ा भजन, नवचंडी यज्ञ, हवन और अखंड घंटानाद से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं सायंकालीन कार्यक्रमों में संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस आयोजन की सबसे विशेष बात रही तौल मान्यता, जिसके लिए श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ पहुंचे। मान्यता है कि भगवान पंढरीनाथ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने तौल कराकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं।
महोत्सव के अंतिम दिन ग्राम प्रदक्षिणा, देव पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बैठकर भोजन किया, जिससे सामाजिक समरसता और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
आयोजन में संत-महात्माओं का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
स्थानीय श्रद्धालुओं और समिति के सहयोग से यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि क्षेत्र में भाईचारे और एकजुटता का भी संदेश दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News