Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आग से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण भी खाक

By
On:

खबरवाणी

आग से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण भी खाक

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम सहनगांव में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात में करीब 1 बजे तुकाराम देशमुख के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान सहित नगदी व सोने चांदी के आभूषण जलकर खाक हो गए। तुकाराम देशमुख ने बताया कि रात करीब 10 बजे घर के सभी लोग खाना खाकर सामने के हिस्से में सो गए रात में नींद खुली तो देखा कि घर में धुआ धुआ ही गया,अंदर जाकर देखा तो आग भभक चुकी थी,शोर मचाया तो सभी जाग गए और पड़ोसियों ने भी आग बुझाने लगे,घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देने पर फायर टीम ने आग पर काबू पाया, नहीं तो मकान बीच बस्ती में होने से गांव में आग फैल जाती। तुकाराम देशमुख ने बताया गृहस्थी का सामान, बोने खाने का गेहूं ,कपड़े ,बिस्तर, सोयाबीन, सहित 4 लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित घर के अलमारी में रखे 50 हजार रुपए भी जल गए। तुकाराम देशमुख ने बताया कि इसी वर्ष बेटी की शादी करना था जिसके लिए जेवर व रकम घर में सहज कर रखी थी मासोद चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News