Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिरूल बाजार मे खेती मे जलाई नरवाई की आग पेट्रोल पंप तक पहुंची,बड़ा हादसा टला

By
On:

खबरवाणी

बिरूल बाजार मे खेती मे जलाई नरवाई की आग पेट्रोल पंप तक पहुंची,बड़ा हादसा टला

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार में मंगलवार रात करीब 11 बजे खेतों में जलाई गई नरवाई की आग समीप स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंच गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है ग्राम बिरूल बाजार स्थित खेतों में किसानो द्वारा नरवाई जलाई गई थी तेज हवाओ के कारण आग तेजी से फ़ैलते हुए लकी साईं पेट्रोल पंप परिसर तक जा पहुंची। पेट्रोल पंप के आसपास सूखी घास और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने से खतरा और बढ़ गया था।प्रत्यक्षदर्शियो ने आगजनी की नगर पालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड को देने पर नगरपालिका मुलताई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची एवं कड़ी
मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, तब तक आग पेट्रोल पंप के पास तक पहुंच गई थी,लेकिन फायर कर्मचारी तब तक असगर बुझा चुके थे।जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग पेट्रोल या डीजल भंडारण क्षेत्र तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।
पेट्रोल पंप संचालक अमित कोसे ने नरवाई जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आग बुझाने में फायर कर्मचारी पायलट राहुल चंडालिया, फायरमैन दीपक अहिरवार और भूपेंद्र सिंह राठौर के सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News