Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नवागत पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारियों का सशक्त पत्रकार समिति ने किया स्वागत

By
On:

खबरवाणी

नवागत पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारियों का सशक्त पत्रकार समिति ने किया स्वागत

पत्रकारों की शिकायतों पर उच्च स्तरीय जांच के बाद ही हो कार्रवाई — उमेश जंगाले

बुरहानपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी से सशक्त पत्रकार समिति के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नवागत कोतवाली थाना प्रभारी नीता देअरवाल एवं शिकारपुरा थाना प्रभारी संदीप चौरसिया का भी आत्मीय स्वागत किया गया।
भेंट के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा प्रेस और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने शहर में यातायात सुधार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि पुलिस और प्रेस गाड़ी के दो पहियों के समान हैं, जो एक-दूसरे के सहयोग के बिना प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि समाजहित में दोनों संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसकी निष्पक्ष जांच उच्च अधिकारियों से कराए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए, ताकि किसी पत्रकार को गलत कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
वहीं नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाधव, प्रदेश महामंत्री संतोष चौधरी, प्रदेश महामंत्री रविंद्र इंगले, इकबाल अंसारी, निलेश महाजन, रिफत अंसारी, भगवानदास शाह, अनिल महाजन, तोताराम खांडेराव, वाहिद अली, राहुल इंगले, विनोद लोंढे, मुजफ्फर अली, शेख अज़हर, मो. शब्बीर, साजिद खान, फिरोज तडवी, रसीद अंसारी, विजय कैथवास सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News