Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तूफान के बाद भी खतरा बरकरार, सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ बन रहे दुर्घटना का कारण

By
On:

खबरवाणी

तूफान के बाद भी खतरा बरकरार, सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ बन रहे दुर्घटना का कारण

खबरवाणी न्यूज़ – रफीक

सारनी। पिछले सप्ताह आए तेज तूफान और आंधी-बारिश ने क्षेत्र में भारी जनधन हानि पहुंचाई। पाथाखेड़ा, सारणी, शोभापुर कॉलोनी और बगडोना क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे मकानों, वाहनों और बिजली के तारों को नुकसान हुआ। कई स्थानों पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि संबंधित विभाग द्वारा गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य किया गया, लेकिन अब भी कई ऐसे विशालकाय और जर्जर पेड़ सड़क किनारे खड़े हैं, जो भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर शोभापुर स्टाप सामुदायिक भवन से क्लब कॉलोनी तक की सड़क पर नीलगिरी के बड़े-बड़े पेड़ खतरा बने हुए हैं। जो पुरी तरह थ्री टाइप क्वाटर की तरफ झुक चुके है,तेज हवा चलने पर इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। विगत दिनों चली तेज हवा में पास में स्थित निलगिरी का विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन संबंधित विभाग केवल घटना के बाद ही सक्रिय होते हैं। पूर्व में पेड़ों की छंटाई और कमजोर पेड़ों को हटाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते। जबकि नगर पालिका, wal बिजली विभाग और वन विभाग के समन्वय से समय रहते कार्रवाई की जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
लोगों ने मांग की है कि कालोनी मे खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों को चिन्हित कर उनकी समय पर छंटाई या हटाने की कार्रवाई की जाए। इससे न केवल संभावित दुर्घटनाओं से बचाव होगा, बल्कि वन संपदा का सही उपयोग कर राजस्व में भी वृद्धि हो सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News