Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिना अनुमति ठेकेदार ने आरओडब्‍लू में गाड़े बिजली पोल,पीडब्‍लूडी ने कहा हटाए जाएगें पोल

By
On:

बिना अनुमति ठेकेदार ने आरओडब्‍लू में गाड़े बिजली पोल,पीडब्‍लूडी ने कहा हटाए जाएगें पोल
मुलताई।मुलताई मासोद रोड पर ग्राम संडिया के बिजली सब स्‍टेशन से कृषि कार्य के लिए चंदोरा कला तक बिजली लाइन डाली जा रही है। उक्त कार्य आदित्‍य बिड़ला कंपनी द्वारा किया जा रहा है । कंपनी द्वारा लोक निर्माण विभाग अथवा ग्राम पंचायत से किसी प्रकार की कोई अनुमति प्राप्‍त नही की गई है।

इस संबध में कंपनी के कर्मचारी उमेश ठाकरें ने बताया कि उनके द्वारा किसी संस्‍था से किसी प्रकार कोई अनुमति प्राप्‍त नही की गई है। इस संबध में जब पीडब्‍लूडी के उपयंत्री डीआर कर्मकार से बात की गई तो उन्‍होने बताया कंपनी द्वारा कोई अनुमति नही ली गई है,उनके द्वारा आरओडब्‍लू में पोल गाड़े जा रहे है जो नियमानुसार नही है। बिना अनुमति आरओडब्‍लू में गाड़े जा रहे पोल हटवाए जाएगें,वही कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News