खबरवाणी
कलेक्टर ने ग्राम घाट बिरोली पहुंचकर की विकास कार्यों की समीक्षा
आरईएस के ईई एवं सहायक यंत्री को नोटिस जारी के दिए निर्देश
मुलताई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम घाटबिरोली पहुंचकर विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।तालाब निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने एवं समन्वय की कमी पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, संबल पंजीयन एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।इसके पहले उन्होने प्राथमिक शाला जामुनढाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन कर छात्रों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक वितरण एवं मिड-डे मील की व्यवस्था की जानकारी ली।स्कूल में व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन एवं जनभागीदारी के सहयोग से स्कूलों का समग्र वातावरण बच्चों के लिए आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने डेस्क-बेंच की पर्याप्त व्यवस्था, स्कूल भवन का रंगरोगन तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वहीं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पंजीयन तथा पोषण आहार वितरण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी में प्रदान किए जा रहे भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार संजय बरैया, तहसीलदार यशवंत गिन्नारे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदिरा महतो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं कलेक्टर द्वारा मुलताई के ग्राम डोब मे किसान कमलेश देशमुख के निजी कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण कर आधुनिक कृषि यंत्रो कि जानकारी ली।





