Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ब्‍लू बेरी कंपनी की फेंसिगं के पास संदिग्‍ध मृत अवस्‍था मे मिला चिंकारा का शव

By
On:

खबरवाणी

ब्‍लू बेरी कंपनी की फेंसिगं के पास संदिग्‍ध मृत अवस्‍था मे मिला चिंकारा का शव

चिंकारा की संदिग्‍ध मौत का मामला,खंगाले जा रहे है सीसीटीवी फुटेज

मुलताई। क्षेत्र के डहरगांव में स्थित ब्‍लू बेरी कंपनी की फेंसिगं के पास सोमवार सुबह एक चिंकारा संदिग्‍ध मृत अवस्‍था में मिला है। वन विभाग के रेंजर नितिन पवार ने बताया वन विभाग को सुबह करीब पौने आठ बजे फोन पर सूचना प्राप्‍त हुई कि डहरगांव स्थित ब्‍लू बेरी कंपनी की फेंसिगं के पास एक चिंकारा मृत अवस्‍था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुची और जॉंच कर मौके पर पशु चिकित्‍सक द्वारा पोस्‍टमार्टम कराया गया, पशु चिकित्सक ने रेंजर को बताया दो वर्षीय नर चिंकारा की मौत ट्रामाटिक इंजोरी के चलते हुई है। वही चिंकारा के शरीर में चोट एवं कटने के निशान है। उन्‍होने बताया कि चिंकारा की संभवत: फेसिंग में फस कर मौत हुई है। वही रात्रि में कंपनी में रहने वाले स्‍टाफ एवं कंपनी के फेंसिगं के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जॉंच की जा रही है। चिंकारा किस तरह मौके पर पहुंचा एवं उसकी मौत किन परिस्थितियों मे हुई,चिंकारा का संदिग्‍ध मृत अवस्था में मिलना वह भी कंपनी के पास संदेहास्पद लगता है।जिसकी वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है। जिसके उपंरात चिंकारा का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News