Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई

By
On:

खबरवाणी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर के शक्ति केन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ.मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया। यह बैठक वार्ड क्रमांक 38 रास्तीपुरा बुथ क्रमांक 236 संजय नगर , गुर्जर भवन के पिछे, पुर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहा मुकेश पुर्वे के निवास पर आयोजीत की गई। इस दौरान उपस्थित सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन ने अपने उदबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कांग्रेस की नीतियों से अलग एक राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में भारतीय जनसंघ की स्थापना की , जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का मूल रूप है । 1952 के पहले आम चुनाव में जनसंध पार्टी ने संसद में 3 सीटें जीतीं।

उन्होने बताया कि डॉ.मुखर्जी जम्मू.कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उनका प्रसिद्ध नारा था,एक देश में दो विधान,दो प्रधान और दो निशान, नहीं चलेंगे। अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए, अगस्त 1952 में उन्होंने ऐलान किया था कि वे या तो कश्मीरियों को पूरा भारतीय संविधान दिलाएंगे या इस उद्देश्य के लिए अपना जीवन बलिदान कर देंगे,अपने इसी संकल्प को पूरा करने के लिए, मई 1953 में वे बिना परमिट लिए जम्मू.कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े,वहां पहुंचते ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में नजऱबंदी के दौरान श्रीनगर में उनकी मृत्यु हो गई। आपने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2047 में विकसीत भारत के निर्माण के संकल्प को पुरा करने एवं तेजी से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास की नई आधारशीला रखने में लगे हुवे है।

कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने संबोधित करते हुवे कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता,अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा ने भी अपने संबोधन में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुवे उनके जीवन पर प्रकाश डाला,आपने श्रद्वॉजली देते हुवे उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने की बात कही।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री रवि काकडे द्वारा इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी को श्रद्वॉजली देते हुवे संगठन द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण से सबंधित जानकारी उपथित जनो को बताई।

इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती सुधा चौकसे,जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संध्या कदवाने, श्रीमती रत्ना बारी, श्रीमती स्नेहलता पुर्वे, श्रीमती जानकी पवार, श्रीमती प्रिया बोरसे, श्रीमती संध्या गोलकर, श्रीमती सुलोचना फुंड, श्रीमती पुजा प्रजापती, श्रीमती अर्चना बोरसे, श्रीमती संजु टंडन, श्रीमती सुनिता पुर्वे, श्रीमती रीटा शाह, श्रीमती निकिता पाराशर, श्रीमती पार्वती भटकर, श्रीमती श्रद्वा शंखपाल, श्रीमती प्रिती ठाकुर, श्रीमती अर्चना बोरसे, श्रीमती मीना सोनी, श्रीमती मंजुला महाजन, सुश्री अरूणीमा पुर्वे , पुर्व मिडिया प्रभारी राकेश पुर्वे,बुथ अध्यक्ष डॉ. दिपक वाभले, श्री गणेश बोरसे सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

फोटो-00

———————————————-

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News