Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर में श्रद्धा और उत्साह से मना भुजरिया पर्व, मंदिरों में चढ़ाई भुजरिया और एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

By
On:

खबरवाणी

नगर में श्रद्धा और उत्साह से मना भुजरिया पर्व, मंदिरों में चढ़ाई भुजरिया और एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

 

भौंरा रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को नगर में पारंपरिक भुजरिया पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। शाम के समय महिलाओं ने अपने-अपने घरों में भुजरिया की पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्हें लेकर पारंपरिक रूप से घरों से बाहर निकलीं। महिलाएं भुजरिया लेकर मां बीजासेन मंदिर स्थित नदी पहुंचीं। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भुजरिया का नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के बाद लोग वापस नगर लौटे और विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान को भुजरिया अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को भुजरिया भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। छोटों ने बड़ों को भुजरिया देकर उनका आशीर्वाद लिया, वहीं बड़ों ने भी स्नेहपूर्वक उन्हें शुभकामनाएं दीं। भुजरिया पर्व के दौरान नगर में आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं और बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर भुजरिया की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। भुजरिया पर्व नगर की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा पर्व है। रक्षाबंधन के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और पारस्परिक स्नेह की भावना भी दिखाई देती है। नगर में लोगों ने वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ भुजरिया पर्व मनाया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News