Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भिखारी के पास थी बड़ी मात्रा मे नकदी, हुई गायब

By
On:

खबरवाणी

भिखारी के पास थी बड़ी मात्रा मे नकदी, हुई गायब

वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम दुनावा में एक भिखारी के पास बड़ी मात्रा मे नकदी मिलने की बाद उक्त रुपए कहां गायब हो गए, जिसका वीडियो वायरल होने की बाद मामला गरमा गया है। बताया जाता है शुक्रवार रात ग्राम दुनावा के कुछ स्थानीय लोग भिखारी के पास काफी नकदी होने की बात कहकर उसे करीब 10 बजे दुनावा पुलिस चौकी लेकर पहुंचे थे, जहां उससे पूछताछ की गई।जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी लोगों को पैसों का वीडियो बनाने से मना करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार सुबह वही भिखारी दुनावा क्षेत्र में बिना किसी सामान और नकदी के घूमता दिखाई दिया। इसके बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि यदि उसके पास रकम थी तो वह आखिर कहां गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मामले में स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए। लोगों के मुताबिक यदि कोई नकदी बरामद हुई थी तो उसकी गिनती, जब्ती और रोजनामचा एंट्री जैसी प्रक्रिया का रिकॉर्ड सार्वजनिक होना चाहिए।सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद भिखारी को छोड़ दिया गया था।लेकिन भिखारी के पास के रुपए कहां गायब हो गए। यह जांच का विषय है।जागरूक नागरिकों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News