Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इटली से आए बारातियों ने देसी गानों पर लगाए धांसू ठुमके! भारतीय शादी में डांस का वीडियो हुआ वायरल

By
On:

इटली से आए बारातियों ने देसी गानों पर लगाए धांसू ठुमके! भारतीय शादी में डांस का वीडियो हुआ वायरल, शादी हो या कोई भी पार्टी फंक्शन, बिना डांस के तो सब अधूरा ही लगता है. ऐसे ही वीडियो और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं.

ये भी पढ़े-आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगी मुल्तानी मिट्टी! जाने इस्तेमाल करने का सही तरीका

वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें इटली से आए बारातियों को देसी शादी में धमाकेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखें कैसे इटली के बारातियों ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने पर धमाल मचाकर सबको दीवाना बना दिया.

देखें यहां वीडियो

इटली के बारातियों का कमाल का डांस

देसी शादियों में भले ही रिश्तेदार ही माहौल बनाते हैं, लेकिन इस शादी में आए मेहमानों ने तो दिल ही जीत लिया. वायरल हो रहे इस शादी के वीडियो में आप दो देशों की संस्कृति का संगम देख सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि इटली से आए हुए बारातियों ने लोकप्रिय बॉलीवुड गाना “काला चश्मा” पर शानदार डांस कर के everyone’s heart यानी सबका दिल जीत लिया. कमेंट सेक्शन में दिए गए हैशटैग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शादी में दूल्हा इटली का है और दुल्हन भारतीय.

वीडियो देख यूजर्स हुए दीवाने

इस वीडियो को टोरंटो बेस्ड वेडिंग कोरियोग्राफी कंपनी नाचंदको ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इटली वाले परिवार ने दूल्हा-दुल्हन को सरप्राइज दिया और लोग खुशी से झूमने लगे. मिक्स शादियों को कोरियोग्राफी करना हमें बहुत अच्छा लगता है. बहुत मजेदार!’ 13 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो देखने वाले एक यूजर ने लिखा, “क्या मैं इस शादी में जा सकता हूं?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “जब तक आप भारतीय शादी की पार्टी में नहीं गए, आप किसी शादी में गए ही नहीं समझो!”

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News