खबरवाणी
बैंक के बाहर पलक झपकते उड़ाया था बैग,आरोपी गिरफ्तार
मुलताई।नगर मे पंजाब नेशनल बैंक के सामने से ग्राम देवरी निवासी ग्रामीण का 50 हजार रुपए एवं सोने की अंगूठी रखा हुआ बैग उडाने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा झालावाड़ राजस्थान से गिरफ्तार किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया
फरियादी रवि पिता शंकर सरोदे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, तहसील मुलताई द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीते 20 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उसने नागपुर नाका स्थित पंजाब नेशनल बैंक, मुलताई से 50 हजार रुपए नगद निकाले। उक्त राशि को अपने बैग में रखकर बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में टांग दिया एवं पास के ठेले से अंगूर खरीदने लगा। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका बैग चोरी कर लिया गया, जिसमें 50 हजार रुपए नकद एवं एक पुरानी सोने की अंगूठी (कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपए रखी हुई थी, पुलिस द्बारा आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ नकुल पिता पुरुषोत्तम सिसोदिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कड़िया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.) के रूप में की गई।पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जिला झालावाड़ (राजस्थान) से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने उक्त चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी में से 35 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि मोहनलाल गुप्ता, प्र.आर. गजराज,आरक्षक गोपाल, चालक सेवाराम एवं आरक्षक आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाहर पलक झपकते उड़ाया था बैग,आरोपी गिरफ्तार