Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुलताई।थाना क्षेत्र के ग्राम से एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 27 नवंबर 2025 को फरियादी द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से तलाश की गई। पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर 24 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी सागर पिता शेषराव खपरिये, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम लाखापुर थाना मुलताई का नाम प्रकाश में आया, जिसने बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए गए। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को 24 अप्रैल 26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, आरक्षक मेघा धुर्वे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविन्द एवं सैनिक ज्वालासिंह की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News