Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वर्ष 2026 – 27 मूकबधिर अंध विद्यालय शिक्षण सत्र का शुभारम्भ होगा 16 जून से l दिव्यांग विद्यार्थियों का शिक्षण ही समाज को उत्थान की और ले जायेगा l

By
On:

खबरवाणी

वर्ष 2026 – 27 मूकबधिर अंध विद्यालय शिक्षण सत्र का शुभारम्भ होगा 16 जून से l दिव्यांग विद्यार्थियों का शिक्षण ही समाज को उत्थान की और ले जायेगा l

बुरहानपुर नि.प्र. – जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय की कार्यकारिणी में सर्व सहमती से यह निर्णय लिया गया की सन 1994 से संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के वर्ष 2026 – 27 के शिक्षण सत्र का शुभारम्भ 16 जून 2026 से होगा l ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की विगत लगभग 31 वर्षो से संचालित इस शाला से कई दिव्यांग छात्र एवं छात्राए पढ लिखकर समाज में एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत होकर देश के उत्थान में सहायक बन रहे है l जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने बताया की एक भी बालक बालिका विद्यार्थी से किसी भी प्रकार से कोई शुल्क ना लेते हुए दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षण को प्राथमिकता देते हुए उनके जीवन को सबल बनाने में इस शाला के ट्रस्ट सदस्यों एवं शाला के आदरणीय गुरुजनों का बहुत बड़ा योगदान है l ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ ने बताया की यह शाला दानदाताओ के सहयोग से ही संचालित होकर दिव्यान्गता शिक्षण क्षेत्र में एसा कार्य कर रही है जिससे दिव्यांग छात्र एवं छात्रा आत्मनिर्भर बन सके l
आज कार्यकारिणी बैठक अवसर कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण शर्मा , रविन्द्र गुप्ता , प्रशांत श्रॉफ एवं शाला स्टाफ द्वारा शाला हीत में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर शाला को 16 जून 2026 से प्रारम्भ करने का निश्चय किया गया है l इस शाला का एक ही उदेश्य की जिले के अंतर्गत जितने भी दिव्यांग भाई बहन है वह अगर पहली से आठवी तक शिक्षण ग्रहण करना चाहते है तो वह शाला में आकर या हमारे गुरुजन जब आपके पास आये तो उनसे सम्पर्क साधकर एसे दिव्यांग बच्चो को जो शिक्षण ग्रहण करना चाहते है उनका एडमिशन कराकर उनको शिक्षण दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढाने में सहयोग प्रदान करे l इस शाला में अगर कोई दूरदराज ग्राम से कोई छात्र अगर शिक्षण ग्रहण करना चाहता है उसे आने जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तो वह छात्र एडमिशन लेकर शाला छात्रावास में रहकर अपनी निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकता है l उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट सचिव महेद्र जैन ने दी l
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News