Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम बिसनुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

By
On:

खबरवाणी

ग्राम बिसनुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिसनूर में डॉक्टर बी आर अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बाबा साहब के पूजन के साथ और दीप प्रज्वलित कर हुई । तत्पश्चात बाबा साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया तथा पंचशील वचन हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिसमें सरपंच प्रियंका अतुल ठाकरे ने अपने उद् बोधन में डॉक्टर अंबेडकर जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए, किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । वहीं पूर्व सरपंच चंदा प्रफुल्ल ठाकरे ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जी ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान, ” शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा , इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे, समाजसेवी कैलाश माकोड़े, ललित ठाकरे आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। अंत में समिति संरक्षक रमेश कुमार मालवीय, अध्यक्ष बुधराव मालवीय, पंजाबराव मालवीय, कार्यकर्ता डेबिट चौरासे, अंशुल मालवीय एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज में समानता, भाईचारे और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News