Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

थाना गंज पुलिस ने अपहर्ता नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

By
On:

खबरवाणी

थाना गंज। जिला बैतूल

थाना गंज पुलिस ने अपहर्ता नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

दिनांक 21/07/2025 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 302/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. 2023 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, श्रीमती कमला जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा श्री सुनील लाटा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी गंज प्रशिक्षु डीएसपी शैफ़ा हाशमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा सक्रियता एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कार्यवाही करते हुए दिनांक 11/12/2025 को अपहर्ता नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर विधि अनुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में डीएसपी शैफ़ा हाशमी, Asi किशोरी लाल,प्रआर 678 मंतराम, प्रआर हितुलाल,प्रआर भारती,महिला आरक्षक प्रियंका एवं आरक्षक नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News