Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राष्ट्र के आधार स्तम्भ गुरुओं का शिक्षक दिवस पर घोड़ाडोंगरी में हुआ सम्मान ,

By
On:

खबरवाणी

राष्ट्र के आधार स्तम्भ गुरुओं का शिक्षक दिवस पर घोड़ाडोंगरी में हुआ सम्मान ,

5 सितंबर को द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस पर सांई सनराइज स्कूल घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम श्री गावंडे सर, सिंह सर, सबनीश मैडम एवं पाराशर के कर कमल से माता सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई ,

छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। मंच पर सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आमंत्रित कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। आमंत्रित शिक्षको में मुख्यतः सेवा निवृत्त प्राचार्य गावंडे जी, सिंह सर, सबनिश मेडम, पाराशर, त्रिभुवन पांडे के साथ विक्रांत गावंडे , सरदार विष्णु सिंह उईके महाविद्यालय सारणी के प्राचार्य प्रदीप पन्द्राम जी, हाई स्कूल बांसपुर के प्राचार्य मंशूलाल आहके जी , एसडीम स्कूल शोभापुर कॉलोनी के प्राचार्य अशोक सिंह जी, त्रिभुवन वर्मा जी, गणेश धुर्वे जी , बनवारी लाल परते जी, भागवत तुमड़ाम जी, कुंवर सिंह सलाम जी , सुनिल कुमार वरकड़े जी,सीमा राठौर भानुमति उईके जी, शकुंन धुर्वे जी, चेतना मालवीय जी, संतोष कोचड़िया जी, ललित मालवीय जी , मुनेश उईके जी, श्रीराम मर्सकोले जी, दिनेश यादव जी, आसित विश्वास जी, राजेंद्र मालवीय जी, के साथ सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं।
सम्मान करने वालों में श्रीमती संगीता श्याम परते जिला पंचायत सदस्य बैतूल, देवी प्रसाद जायसवाल कैलाश मालवीय, गुरु दयाल उईके एवं अध्यक्ष जंगल धुर्वे जी आदिवासी जनकल्याण समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा सम्मान किया गया

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News