खबरवाणी
नारद टेकड़ी का सीमांकन कर भूमि विक्रय पर रोक लगाने ताप्ती ट्रस्ट ने सौपा ज्ञापन
मुलताई। नगर में स्थित नार्ड टेकड़ी की भूमि का सीमाकन करने एवं भूमि की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षदों एवं भाजपा नेताओं तथा मां ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम राजीव कहार से चर्चा कर ज्ञापन सौपा है। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, पार्षद वर्षा गढ़ेकर, रितेश विश्वकर्मा,अजय यादव, पिल्लु महेंद्र जैन, सुरेश पौनीकर,नवनीत चंदेल ने सौपे ज्ञापन में बताया मां ताप्ती नदी का उदगम स्थल सरोवर के उत्तर में स्थित है, जिसे प्राचीन काल से नारद टेकड़ी के नाम से जाना जाता है। हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि इस क्षेत्र की भूमि की खरीद-बिक्री की जा रही है। आवेदकों ने आशंका व्यक्त की है कि यह भूमि ताप्ती उद्गम स्थल से संबंधित हो सकती है।उक्त भूमि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुडी है उन्होंने कहा कि यदि समय रहते स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो नगर में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन से नारद टेकड़ी और ताप्ती उद्गम स्थल का राजस्व अभिलेखों के आधार पर नाप कराकर सीमांकन करने, स्थल को चिन्हित करने और जांच पूरी होने तक संबंधित भूमि की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।जिसकी प्रतिलिपि उप पंजीयक कार्यालय और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी प्रेषित की है।





