Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती सेवा समिति ने तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का मनाया जन्मदिवस, पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती सेवा समिति ने तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का मनाया जन्मदिवस, पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं

बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का जन्मदिवस उनके निवास पर सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ताप्ती सेवा समिति शहर में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए गरीब और अमीर का भेदभाव किए बिना सभी का जन्मदिवस मनाती है तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का कार्य करती है। तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि मैं ताप्ती सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मेरे जन्मदिवस पर घर आकर जो सम्मान और स्नेह दिया, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य और संस्था की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, अरुण जोशी महाराज, रियाज-उल-हक अंसारी, राजेश भगत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News