खबरवाणी
ताप्ती एवं जल स्रोतों की भूमि से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं:: हेमंत खंडेलवाल
मुलताई– शनिवार सुबह नारद टेकड़ी बचाओ समिति का प्रतिनिधि मंडल विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिला और ताप्ती उद्गम स्थल ताप्ती सरोवर के प्रमुख जल स्रोत एवं जन आस्था का केंद्र नारद टेकड़ी बचाने की गुहार लगाई
विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बताया कि नारद टेकड़ी की खरीद फरोख्त हो रही है जिसके प्रायवेट हाथों में जाने से वहां आबादी बसेगी और वहां की गंदगी बढ़ेगी वहीं ताप्ती सरोवर में आने वाला वर्षा जल बाधित हो जाएगा जिससे उद्गम स्थल सरोवर में जल भराव नहीं होगा और सरोवर के अस्तित्व का खतरा बढ़ जाएगा
नपा अध्यक्ष ने कहा कि नारद टेकड़ी और आसपास की रिक्त भूमि सरकार के अधीन होकर वर्षा जल संग्रहित किए जाना आवश्यक है जिससे ताप्ती सरोवर तो हमेशा लबालब भरा रहेगा ही वही नगर के राम नगर और रेलवे पटरी पार सहित पटेल वार्ड और आसपास के ग्रामों का भी वाटर रिचार्ज पॉइंट डेवलप किया जाना मां ताप्ती जी एवं नगर हित में आवश्यक है इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ताप्ती जी सहित जो भी जलस्रोतों के स्पॉट हैं उनसे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन प्रशासन स्तर पर हर संभव बचाए जाने के प्रयास किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि मां ताप्ती पूरे विश्व की धार्मिक और पौराणिक आस्था है और मां ताप्ती एवं नारद जी से धार्मिक जुड़ाव जन आस्था का प्रतीक है इसलिए जनता की भावनाओं को देखते हुए शासन हर स्तर पर कार्य करने के लिए कटिबद्ध है श्री हेमंत जी ने बताया कि मुल्ताई में ताप्ती जी पर एक व्यापक कार्य याेजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी जिसमें पुरातत्व विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर करोड़ो रुपए का निवेश का प्लान कर रही है जिससे ताप्ती जी की गरीमा तो बढ़ेगी ही साथ ही श्रद्धालु भक्तों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी
उक्त जानकारी देते हुए राजू पाटनकर ने बताया कि प्रथम चरण में लगभग चौदह करोड़ रुपए के प्लान पर जल्द ही कार्य शुरू किए जाने का आश्वासन प्राप्त हुआ है
नारद टेकड़ी बचाओ समिति के प्रतिनिधि मंडल में प्रहलाद सिंह परमार , अजय यादव , मनीष माथनकर , विश्वनाथ विहिते , राजेश खंडेलवाल , सुकांत बेनर्जी , योगेश पवार , राजू पाटनकर आदि का का समावेश था





