खबरवाणी
विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया प्रतिभा और केरियर मूल्यांकन परीक्षण
मुलताई:- स्कूल शिक्षा के बाद केरियर निर्धारित करने के लिए उच्च शिक्षा का चयन करने के संबंध में विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन के लिए नगर के चार स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए टैलेंट एंड केरियर असेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र अक्षद जोशी एवं साथियों द्वारा गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के उपलक्ष में नगर के गुरुकुल स्कूल न्यू कार्मल हायर सेकेंडरी स्कूल पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और संदीपनी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट एंड केरियर असेसमेंट टेस्ट का निशुल्क का आयोजन किया गया। अक्षद जोशी ने बताया गणित और जीव विज्ञान संकाय में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए TCA का आयोजन किया गया।जिसने विद्यार्थियों को संबंधित विषय से जुड़े 30 प्रश्न हल करने दिए ।प्रश्न हल के लिए कुल 30 मिनिट का समय निर्धारित था।टेस्ट में चारो स्कूलों के 700 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज कर प्रश्न हल किए। दोनों संकाय में टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अक्षद जोशी ने बताया
टेस्ट के लिए प्रश्न तैयार करने में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान दिया वही आयोजन में गुरुकुल स्कूल न्यू कार्मल हायर सेकेंडरी स्कूल पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।





